google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मारपीट के मामले में कुटुंबा पुलिस की कार्रवाई: 2 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) अपराधियों के खिलाफ औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस का अभियान जारी है। बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में फरार चल रहे 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।कुटुंबा थाना में दर्ज कांड संख्या 79/26 के तहत गंभीर मारपीट, गैर इरादतन हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश से जुड़ी हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सेवा बिगहा, सोहरडीह, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद निवासी राजेंद्र पासवान, पिता सरदार पासवान और सुदेश पासवान, पिता स्व. स्वरूप पासवान दोनों एक ही गांव के रहने वाले नामजद अभियुक्त थे। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)