
समाज जागरण
दीपक त्रिपाठी
सियाराम गंज बाजार प्रतापगढ़:-इस वर्ष भारत आजादी के 75वे वर्ष पर अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का अभियान चलाया है और सभी से अपील किया है कि सभी लोग अपने अपने घरो में तिरंगा जरूर लगाए। इसी अवसर पर वृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना के थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित ने भी अपने समस्त स्टाफ के साथ थाना परिषर में ध्वजारोहण कर सभी ने अपने अपने हाथ मे तिरंगा ध्वज लेकर राष्ट्रगान गा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



