google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रध्वज का सम्मान देश के प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए : डॉक्टर राकेश सिंह



समाज जागरण
अरुण शुक्ल

, लालगंज l प्रतापगढ़|थाना लीलापुर क्षेत्र के घूरीपुर ग्रामसभा में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर देश भर में मनाये जा रहे हैं अमृत महोत्सव व घर-घर तिरंगा फहराने तहत घूरीपुर सचिवालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो ग्राम सभा के कई पुरवे से होते हुए मिसिरपुर चौराहे पर पहुंची और फिर सचिवालय वापस आयी ।तिरंगा यात्रा की शुरुआत भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख पति डॉ राकेश सिंह ने किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उन वीर शहीदों को नमन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए शहीद हो गए और आजादी के 75वे वर्ष मे देश भर में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी हम सब की है इसे पूर्ण करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम का संयोजन व स्वागत ग्राम प्रधान अजय तिवारी ने किया ।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति डॉ राकेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि प्रशांत सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गणेश सिंह काशी खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव,प्रधान प्रतिनिधि अवनीश तिवारी,राजेश नारायण तिवारी, शैलेंद्र तिवारी दिलीप तिवारी ,शुभम तिवारी शिवकुमार तिवारी ,साहित्यकार सतीश चंद्र तिवारी ,अनिल शुक्ल मो कयामत, गफ्फार ,दिनेश ओझा मौजूद रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)