google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मस्तुरी विधानसभा के खपरी गांव से कुटेला ग्राम के मिनीमाता धाम तक तिरंगा यात्रा की गई



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कमेटी के निर्देश पर भारत जोडो तिरंगा पदयात्रा का तीसरा दिन ग्राम खपरी से छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें कांग्रेसियों द्वारा नमन करते हुए श्रद्दांजलि देते हुए पदयात्रा के प्रभारी पूर्व मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया द्वारा तिरंगा पदयात्रा की शुरुआत किया गया पदयात्रा ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा होते हुए ग्राम कुटेलाधाम पहुंची जहाँ कांग्रेसी पदयात्रियों ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी, कांग्रेसीयों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश के उत्थान में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव ने कहा कि मिनीमाता प्रदेश की पहली महिला सांसद होने के साथ ही यहाँ के लोगों के लिए आवाज उठाया।मिनीमाता को दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए सदा याद किया जाऐगा।मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया।दुखियों की सेवा के लिए मिनीमाता को सदा याद किया जाऐगा।
कांग्रेस के पदयात्रा के प्रभारी और पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने बताया कि मस्तुरी विधानसभा में कुल 75 किलोमीटर लंबी यात्रा निरंतर 14 अगस्त तक चलेगी।इसके माध्यम से देश की एकता, देश को जोडने के लिए संविधान की रक्षा करने के लिए गांठ गांव चलकर जन जन में अलख जगाई जा रही है।पदयात्रा गांव गांव पहुंच कर सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता,पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लिए लोगों को देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों की देश को आजाद करने में जो योगदान रहा उसे अवगत कराने का काम कर रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि कांग्रेस ने आजादी में अहम भूमिका निभाई है।उन्होंने बताया कि आजादी की गौरव यात्रा का आयोजन तिरंगा सम्मान पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं को ये बताना है कि आजादी कितनी मुश्किल से मिली है।ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि आजादी की गौरव यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित लोगों का भी बढ चढकर सहयोग मिल रहा है।9अगस्त से 14 अगस्त तक मस्तुरी विधानसभा में भी पदयात्रा चल रहा है,इस पूरे पदयात्रा में75 किमी की यात्रा कर अहिंसा व शांति का संदेश दिया जा रहा है।उन्होंने छत्तीसगढ़ के पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रधांजलि दी।
पदयात्रा के तीसरे दिन प्रभारी व पूर्व मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय, पूर्व ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुकृता खुटे, प्रदेश सचिव बिंदु जायसी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व एल्डरमैन अमित पान्डेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुराज पान्डेय, न.पं.मल्हार अध्यक्ष अनिल कैवर्त, मंडी सदस्य रामेश्वर साहू,अशोक सूर्यवंशी,सरपंच पति महमंद अनिल निषाद, सरपंच पति मालिक राम कैवर्त, पूर्व सरपंच केशव साहू,ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव, लखन टंडन, विशंभर खुटे,युवा कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया, पुष्पेंद्र राय,पिंटू जांगडे,सुभाष टंडन, सार्थक तिवारी, नेत्र टंडन करन सिंह ,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सहित कांग्रेस नेताओं ने बढचढकर हिस्सा लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)