दैनिक समाज जागरण
मोहम्मद कलीमुद्दीन,प्रखंड संवाददाता ,मुसाबनी
पूर्वी सिंहभूम (झारखंड),4 अप्रैल 2023:-
मुसाबनी अग्रसेन भवन में 3 अप्रैल, दिन सोमवार को, बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा समिति की ओर से, श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ जी का द्वादश, वार्षिक विशाल रात्रि जागरण, बाबा के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा, कोलकाता से आए ,हर्षिता डीडवानिया एवं मनीष तिवारी, जयंत व्यास,गंगाराम एंड ग्रुप के द्वारा भजन संकीर्तन, आलौकिक सिंगार , कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें मुसाबनी के सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तगण पहुंचकर , इस कार्यक्रम का शोभा बढ़ाएं ,जिसमें आयोजक सदस्य गण एवं समाजसेवी उपस्थित होकर महाप्रसाद एवं छप्पन भोग ग्रहण किए । इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व घाटशिला विधानसभा प्रत्याशी लखन माडी, दिनेश साहू, सत्या तिवारी, विकास अग्रवाल, हर्ष पोद्दार, अंकित अग्रवाल, पवन सिंघानिया, संजय अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, वरुण गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, गणेश नायर, मनोज प्रजापति,पंडित अशोक कुमार देवता, सौरभ कुमार साहू, तनुश्री साहू, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



