google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बभनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता : दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन मेंवांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना बभनी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-112/20 26,धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


मुखबिर की सूचना पर बुद्धवार को समय करीब 07:40 बजे थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा कारीडाड़ आश्रम मोड़ के पास से 02 वांछित अभियुक्तों क्रमशः कन्हैया लाल गुप्ता (52 वर्ष) पुत्र स्व० रामप्रसाद तथा रामसजीवन गुप्ता(24 वर्ष) पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता दोनों निवासी ग्राम-भंवर मगरमाड़,थाना बभनी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उ0नि0 शिवमूरत यादव, हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, रि0का0 विपिन कुमार, रि0का0 नवनीत कुमार तिवारी, थाना-बभनी, जनपद-सोनभद्र शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)