google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंडल कारा में विचाराधीन महिला बंदी की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन महिला बंदी की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उषा रानी, पति अजय प्रसाद सिन्हा, निवासी कोचाधामन के रूप में हुई है। वह फरवरी माह से दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में मंडल कारा में बंद थी।


जानकारी के अनुसार, महिला वार्ड में तैनात एक कर्मी की नजर अचानक महिला शौचालय की ओर गई, जहां उषा रानी दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिलीं। इसकी सूचना तत्काल जेल अधीक्षक को दी गई। सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक और जेल चिकित्सक मौके पर पहुंचे तथा महिला बंदी को फंदे से उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जाता है कि फंदे से उतारे जाने के समय महिला की नाड़ी चल रही थी। हालांकि, सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


मृतका के विरुद्ध कोचाधामन थाना कांड संख्या 367/25 के तहत दहेज अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज था। घटना के बाद महिला मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।


जेल अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला बंदी फरवरी माह से जेल में थी। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद से वह अवसाद (डिप्रेशन) से ग्रसित थी और उसका इलाज सदर अस्पताल तथा एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कराया गया था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस एवं जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)