धूमधाम से मनायी गई पूर्व चेयरमैन बद्रीनाथ सिंह की 21वीं पुण्यतिथि



-सहतवार में बड़ी जनसभा
-समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शिवपाल यादव रहे मुख्य अतिथि

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ/ रितेश तिवारी, समाज जागरण

सहतवार (बलिया) : नगर पंचायत सहतवार के पूर्व चेयरमैन बद्रीनाथ सिंह की 21वीं पुण्यतिथि गुरुवार को स्थानीय कस्बा स्थित बड़ा पोखरा परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनायी गई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शिवपाल यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि में पधारे शिवपाल यादव का कार्यक्रम स्थल पर पहुचने के दौरान बलिया से सहतवार तक जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। सहतवार बद्रीनाथ सिंह की की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद सभास्थल पर पहुंचे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि स्व.बद्रीनाथ सिंह गरीबों के मसीहा थे। उनके रग-रग में सेवा भाव भरा हुआ था। स्व.सिंह के पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि झूठ फरेब के दम पर चलने वाली भाजपा सरकार के दिन अब पूरे हो चुके हैं। कहा कि इस धरती पर ऐलान करने आया हूं कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सपा व्यापक संघर्ष छेड़ेगी। समाजवादी पार्टी का 2024 में जनविरोधी भाजपा की सरकार को सत्ता से बेदखल करके जनता को राहत देना है। कहां की यह बेईमान लोग किसानों को एमएसपी तक नहीं दे पाए। नौजवानों को रोजगार देने की बात करने वाले लोग नौजवानों को नौकरी कहां दिए हैं यह यक्ष प्रश्न है। कहा कि हमारी सरकार बनती नौजवानों को रोजगार देने का कार्य किया जायेगा। कहा कि आलम यह है कि बिना रिश्वत के कहीं भी कोई कार्य नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना ही एकमात्र विकल्प है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बलिया जनपद के सभी समाजवादी आज एक मंच पर आ गए हैं। इससे पूर्व बद्री सिंह सेवा संस्थान के संरक्षक नीरज सिंह गुड्डू के नेतृत्व में सदस्यों ने चांदी का मुकुट एवं 108 किलो की माला से मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया। श्रद्धांजलि समारोह पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, विधायक संग्राम यादव, बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता महंत सुखदेव दास एवं संचालन नीरज सिंह गुड्डू ने किया।

पुण्यतिथि पर बांटा गरीबों में 5000 कंबल भी

पुण्यतिथि समारोह के दौरान बद्रीनाथ सिंह सामुदायिक केंद्र पर नगर पंचायत चेयरमैन सरिता सिंह द्वारा करीब नगर सहित क्षेत्र के असहाय,गरीब, मजलूम लोगों को 5000 कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण मंच पर भीड़ बढ़ गयी। जिसे स्व. बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के सदस्यों ने नियंत्रित करते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस मौके पर सभासद राजेश्वर सिंह मुन्ना जी, राजू सिंह नेता जी, जोगिन्द्र सिंह, समर बहादुर सिंह, ध्रुव सिंह, अनीस सिंह, पवन गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, विनोद गुप्ता, राकेश जी, हरि पांडेय, मोहन जी,मुन्ना सिंह आदि रहे।

भोजपुरी गायक गोलू राजा और अनुपमा यादव ने बिखेरा जलवा

सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच अलग बना था। कार्यक्रम में भोजपुरी के स्टार गायक गोलू राजा, अनुपमा यादव, विनोद याद आदि ने स्वागत गीत तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम समापन के बाद उक्त कलाकारों की प्रस्तुति पर लोग झूमते रहे।

पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने गाया स्वागत में गीत

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने फ़िल्म आरजू का गाना सुनाकर सपा के बरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। कहा कि शिवपाल जी बलिया के शीशमहल में एक फ़िल्म लगी थी आरजू तो उसमें “की अजी रुठ करके कहा जाइयेगा, जहाँ जाइयेगा हमे पाइयेगा” सुनाकर शिवपाल यादव से कहा कि आप हल लोगो को छोड़कर कहा जायेगे। हम लोग समाजवादी हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार जनता से छल करती है।


एक मंच पर दिखे सपानेता, रही इसकी चर्चा

लगभग 4 साल बाद एक मंच पर दिखे जिले के सभी सपा नेता, जिसकी चर्चा जोरों से चल रही है। वहीं मंच पर बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के तत्वाधान में लगभग 101 किलो का माला पहना कर मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया। वहीं नगर अध्यक्ष सरिता सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया।

सहतवार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तैनात रही भारी पुलिस फोर्स

स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की देखरेख में लगभग सैकड़ों पुलिस के जवान लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहे। वहीं दूर-दूर से आ रहे लोगों को सकुशल सभा स्थल तक पहुंचाने का भी नेक कार्य थानाध्यक्ष मनोज सिंह के द्वारा किया गया। लगभग आधा दर्जन थानों की फोर्स सहित स्वर्गीय बद्रीनाथ की सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा किया गया चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा।