google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पलामू पुलिस व नक्सली के बीच मुठभेड़ हथियार जप्त।



समाज जागरण, विनोद सिंह ब्यूरो चीफ, पलामू ,झारखंड
पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र के मिटार पीकेट के निकट बिसराव जंगल में आज सुबह 6 बजे के लगभग पलामू पुलिस और सीआरपीएफ के साथ टीपीसी नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में नक्सलियों की ओर से लगभग 70 राउंड और पुलिस की ओर से लगभग 80 राउंड फायरिंग की गई. इस घटना के बाद नक्सली अपने को कमजोर पाता हुआ देख भाग खड़े हुए. मौके पर पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो वहां से एक गन, पिठ्ठू, नक्सली साहित्य खाने-पीने के बर्तन, दरी एवं अन्य कई सामग्री पुलिस ने बरामद किया है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस क्षेत्र में नाकेबंदी कर चुकी है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें कुछ नक्सलियों के हताहत होने की भी खबरें आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है। सर्च अभियान समाप्ति के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)