(रघुनंदन पराशर जैतो दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब)
बठिंडा (पंजाब), 25 अप्रैल | Bathinda News / Punjab Education News
बठिंडा के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान बगलामुखी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बल्लुआना की छात्राओं ने बी.एड द्वितीय वर्ष के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए Punjabi University Patiala में टॉप कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज का परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा।
कॉलेज के चेयरमैन नरेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तरनवीर शर्मा, दविंदर कौर और बिपाशा मेहता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिपजीत कौर और किरण कुमारी ने 96.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा नवजोत कौर, नवदीप कौर, सरबजीत कौर, पुरनजीत कौर, रूपिंदर कौर, सिमरन, जिंगनेम वेपरी, वीरपाल कौर, प्रीति कुमारी, भूमिका और नवनीत ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
चेयरमैन ने बताया कि 18 छात्राओं ने 96 प्रतिशत, 13 छात्राओं ने 95.66 प्रतिशत, 23 छात्राओं ने 95.33 प्रतिशत, 11 छात्राओं ने 95 प्रतिशत, 11 छात्राओं ने 94.66 प्रतिशत और 6 छात्राओं ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज की एमडी कसीस अग्रवाल, डायरेक्टर सरबजीत कौर, प्रिंसिपल डॉ. प्रभजोत कौर सहित समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने न केवल कॉलेज बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर एक सफल शिक्षक बनें और समाज के निर्माण में योगदान दें।



