google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से बिरयानी भोज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, आपस में धक्का-मुक्की करते दिखे लोग

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज ।
किशनगंज विधानसभा चुनाव 2025 में एक नया बिरयानी पार्टी का वीडियो सामने आया है। जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में बिरयानी भोज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो एआईएमआईएम प्रत्याशी तौसीफ आलम के बिरयानी भोज का है। आलम ने बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले अपने आवास पर फातिहा खानी और बिरयानी भोज का आयोजन किया था। जहां 10 हजार से ज्यादा लोग टूट पड़े। आपस में धक्का मुक्की करते दिखे लोग।



एआईएमआईएम प्रत्याशी तौसीफ आलम से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बिरयानी पार्टी नहीं है फातिमा किए हैं उन्हीं का प्रसादी है जिस तरीके से आप लोग हनुमान चालीसा करते हैं तो कुछ खिलाते हैं प्रसादी बोलकर इस तरीके से फातिमा करके हम लोगों को प्रसादी खिलाएं हैं , उन्होंने बार-बार कहा कि जिस तरीके से आप लोग हनुमान चालीसा में प्रसादी खिलाते हैं इस तरह हम लोग भी फातिमा का प्रसादी खिलाए हैं और बहादुरगंज की जनता का प्यार है जो इतना भीड़ उमरपड़ी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)