पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
बरही (हजारीबाग): विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत कार्य योजना के अंतर्गत बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांत बैठक बरही प्रखंड के खोड़ाहर स्थित श्रीदस पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार, हनुमान जी एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन, ओंकार ध्वनि, एकात्मता मंत्र और विजय महामंत्र के साथ हुआ तथा समापन पूर्णता मंत्र से किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जन्मजेय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो एवं प्रांत मिलन प्रमुख संजय चौबे उपस्थित रहे। प्रारंभ में संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
अपने संबोधन में क्षेत्र संयोजक जन्मजेय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मूल ध्येय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं में घटते संस्कारों पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें जागरूक कर कुरीतियों और भ्रामक तथ्यों से दूर करना आवश्यक है। साथ ही संगठन के विस्तार और जनसंख्या बल बढ़ाने पर भी जोर दिया।
वहीं प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने सनातन समाज की संख्या वृद्धि को आवश्यक बताते हुए कहा कि समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए जनसंख्या संतुलन एवं आर्थिक सशक्तिकरण दोनों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि समाज को अपने संसाधनों का एक हिस्सा सुरक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए भी समर्पित करना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मंत्री अरविंद मेहता, सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, जिला संयोजक जयकुमार सोनी, गौ रक्षा प्रमुख अभिनव, सोनू महाकाल, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन केसरी, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर, सह मंत्री प्रदीप चंद्रवंशी, विकास यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं विद्यालय परिसर उपलब्ध कराने में रंजीत चंद्रवंशी एवं नौरंगी लाल का विशेष योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



