समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
क्षेत्र के संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज केराकतपुर लोहता वाराणसी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कालेज की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोली बनाई। कार्यक्रम का आयोजन कालेज के डायरेक्टर डॉ आई पी पांडेय की अध्यक्षता में किया गया।प्रतियोगिता में चेयरमैन शशिकांत सिंह का छात्राओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। शशि कांत सिंह ने कहा कि रंगोली हमारी सांस्कृतिक विरासत है।
इसको सीखना और आगे बढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी है। इस प्रकार की कार्यशाला में भाग लेने से छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कलाओं में भी पारंगत हो जाते हैं।साथ ही रंगोली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रंगोली कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने वाली छात्राओं के समूह को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया जिसमे प्रथम स्थान लोटस ग्रुप की लीडर आंचल राय,द्वितीय स्थान रोज ग्रुप की नेहा गुप्ता और तृतीय स्थान जैस्मिन ग्रुप की सुहानी सरोज को पुरस्कार देकर चेयरमैन शशिकांत सिंह ने सम्मानित किया।प्रतियोगिता में मुख्य रूप से प्रबंधक अभिषेक सिंह, डायरेक्टर आई पी पांडेय, प्राचार्य डॉ विष्णु प्रकाश,अतुल, डॉ दीपिका,डॉ सुनीत सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन कादम्बिनी पांडेय ने किया।



