google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पशुधन योजना के तहत लाभुकों के बीच किया गया बखरा-बकरी वितरण

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर

ईचागढ़ : शनिवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 15 लाभुकों के बीच बकरा- बकरी का वितरण कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो, समाजसेवी सुनील महतो,ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो ने कि लाभुकों ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020- 21 में आवेदन दिया था। एक यूनिट में चार बकरी और एक बकरा है। कुल 54 लाभुको को बकरा और बकरी का वितरण करना है, जिसमे से आज 15 लाभुकों के बीच बकरा और बकरी का वितरण किया गया। लाभुकों को एक बाल्टी ,कड़ाई और दवाई भी दिया गया। साथ ही इस दौरान लाभुकों को रख रखाव की जानकारी भी दी गई। मौक़े पर पशु चिकित्सक संजय महतो, अंगद कुमार, मृत्युंजय सिंहआदि लोग उपस्थित है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)