शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
बलिया : पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम पड़ोसी किशोर द्वारा पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
आरोप है कि पड़ोसी किशोर शुक्रवार की देर शाम पांच वर्षीय बालिका के घर पहुंचा। उस समय बालिका घर में खेल रही थी, जबकि परिजन घर से बाहर कोई काम कर रहे थे। बालिका को अकेला देख किशोर की नियत खराब हो गई और वह उसे बहला फुसलाकर घर के एक कोने में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। बालिका के रोने की आवाज सुन घर के बाहर काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंच गए। इस बीच उक्त किशोर वहां से भाग निकला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



