उमाकांत कुमार कर दैनिक समाज जागरण संवाददाता खरसावां सरायकेला (झारखंड) 10 जून 2023
खरसावां:
आजसू पार्टी की एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह मुंडा के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई।कुचाई प्रखंड क्षेत्र के दलभंगा में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुंडा ने स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने और आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने में उनके योगदान को याद किया।रूप सिंह मुंडा ने कहा कि उन्होंने विदेशी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। श्री मुंडा ने बिरसा मुंडा को देश का महान सपूत बताते हुए कहा कि आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित के साथ मना रहा है। वह न केवल हमारी राजनीतिक स्वतंत्रता के नायक थे बल्कि हमारी अत्याधुनिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। भगवान बिरसा मुंडा ने देश के लिए बलिदान दिया है। उनकी बलिदान व अधुरे सपने को पूरा कर उनकी दीए हुए मार्ग पर चलकर उनके अधूरे कार्य एवं अधूरे सपनों को पूरा करना है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह बसंत कुमार महतो संजय सोय कुलदीप बोयपाई आलोक डे श्यामलाल सोय गुरुचरण हेंब्रम बेरगा सोय गंगा राम मुंडा कांपडो प्रधान पंकज प्रधान मनोज ताईसुम आदि उपस्थित थे।
पूर्व में प्रकाशित खबर में पुण्यतिथि के जगह जयंती लिख दिया गया था जो की एक भूल थी उसको सुधार करते हुए उपरोक्त न्यूज प्रकाशित किया गया। किसी के दिल को ठेस पहुंचाना समाचार पर का उद्देश्य।नही है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



