google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री स्वामी नाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय धर्मपुर काजीपुर बलिया के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बलिया

दैनिक समाज जागरण

सिकंदरपुर बलिया।

बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा आज सेनानी स्मारक स्थल तथा आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा अमर सेनानियों को याद कर उनकी छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम में रिंकी यादव, पूजा, अखिलेश इत्यादि के देशभक्ति गीतों ने सभी को देशभक्ति की रंगों में रंग दिया, कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा 19 अगस्त 1942 की कृतियों पर प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, कामेश्वर प्रसाद ,डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ,नजरे आलम इत्यादि रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार मल्ल एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार द्वारा किया गया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)