दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)दुर्गा पूजा 2026 को लेकर अनुमंडल प्रशासन औरंगाबाद ने नबीनगर में भारी वाहनों के परिचालन पर बड़ी कार्रवाई की है।अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 और पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा जारी संयुक्त आदेश में बताया गया कि नबीनगर रोड में दिनांक 11.10.2026 से 20.10.2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।
साथ ही तेतरिया से नबीनगर मुख्य मार्ग पर तेतरिया मोड़, नाउर, जनकपुर पोखरा, दमड़ी बिगहा, नबीनगर स्टेशन तथा अनुग्रह नारायण स्टेडियम जैसे प्रमुख स्थलों पर दुर्गा जी की प्रतिमाएं स्थापित होने के कारण अत्यधिक भीड़ एकत्र होती है।अतः जनसुरक्षा, यातायात सुगमता एवं संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के मद्देनजर -दिनांक 11.10.2026 से 16.10.2026 तक (कलश स्थापना से षष्ठी तक) -प्रतिदिन प्रातः 07:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक तेतरिया से नबीनगर मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों (हाइवा, ट्रक, ट्रैक्टर आदि) का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दिनांक 17.10.2026 से 20.10.2026 तक (सप्तमी से विजयादशमी / विसर्जन तक) -24 घंटे उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



