दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) पुरुलिया से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन संख्या 14021 और आनंद विहार से पुरुलिया आने वाली ट्रेन संख्या 14022 के ठहराव की मांग नबीनगर रोड स्टेशन पर जोर पकड़ने लगी है।बता दें कि वर्तमान में यह ट्रेन नबीनगर रोड के बगल में जपला स्टेशन पर रुकती है, जबकि नबीनगर रोड में इसका ठहराव नहीं है। जबकि नबीनगर, बारूण, कुटुंबा, नवीनगर प्रखंड क्षेत्र से दिल्ली जाने और दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी तादाद में है। बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली के लिए नबीनगर रोड से ट्रेन पकड़ते हैं।नबीनगर में ट्रेन ठहराव की मांग के प्रमुख कारण :-दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों की अधिक संख्या नबीनगर एनटीपीसी, नवीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट और आसपास के इलाकों में काम करने वाले हजारों मजदूर, कर्मचारी और व्यापारी दिल्ली आना-जाना करते हैं।
ठहराव नहीं होने से उन्हें डेहरी या जपला जाना पड़ता है।यह ट्रेन अयोध्या में भी रुकती है जिसके कारण राम मंदिर दर्शन करने वाले भक्तों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक है। नबीनगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या दर्शन के लिए जाते हैं, ठहराव मिलने से उन्हें सीधी सुविधा मिलेगी।यात्रियों का तर्क है कि जब बगल के जपला स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव दिया जा सकता है, तो अधिक राजस्व देने वाले नबीनगर रोड स्टेशन पर ठहराव क्यों नहीं।स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने रेल मंत्री और धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से मांग की है कि जनहित को देखते हुए ट्रेन नंबर 14021/14022 पुरुलिया – आनंद विहार – पुरुलिया एक्सप्रेस का ठहराव नबीनगर रोड स्टेशन पर 2 मिनट के लिए किया जाए।इससे न केवल नबीनगर बल्कि औरंगाबाद जिला के बड़ी संख्या में यात्रियों को दिल्ली और अयोध्या जाने में सीधी सुविधा मिलेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



