google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में निकली बंपर वैकेंसी, देखें योग्यता और फटाफट करें आवेदन

बैंक ऑफ़ बड़ौदा जोनल मैनेजर और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा. योग्य उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बैंक में रोजगार तलाश रहे युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने जोनल मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जोनल मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पंजीकरण प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू कर दी गई है, उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन करने में सक्षम होंगे.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 72 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है. पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को डिटेल में जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)