फारबिसगंज ।
रविवार के अहले सुबह सात बजे मेला रोड निवासी पूर्व वार्ड पार्षद नाई समाज फारबिसगंज ट्रेड यूनियन के सचिव मनोज ठाकुर को अपने प्रतिष्ठान मनोज हेयर कटींग दुकान पर अपराधी संजय चौधरी के द्वारा गोली मारे जाने के विरोध में नाई समाज के लोगों ने अपना अपना सैलून प्रतिष्ठान को बंद कर विरोध किया। स्थानीय जेपी सभा भवन में ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष शम्भू ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें उपाध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर,उपसचिव देव् नाथ ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, छेदी ठाकुर, सिकन्दर ठाकुर, अजय ठाकुर, रमेश ठाकुर, नीरज ठाकुर, दयानन्द ठाकुर, अरुण ठाकुर, किशोर ठाकुर, तीर्थांन्द ठाकुर, दयानन्द ठाकुर, गौतम परिहार, विकास ठाकुर, गोपाल ठाकुर, कृथानन्द ठाकुर, मिठू ठाकुर,महेश ठाकुर, राजा ठाकुर सहित सैकड़ो की संख्या में सैलून संचालक उपस्थित हुए। बैठक में घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है पीड़ित मनोज के द्वारा दिये गये बयान के आधार पर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर प्रशासन और कर्री से कड़ी सज़ा दे, अन्यथा नाई समाज चरण बध तरीके से आंदोलन पर उतारू हो जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



