जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह को ले अररिया पहुंचा रथ, संघ ने किया भव्य स्वागत
बिहार में 21 लाख है नाई जाति ,38 प्रतिशत है गरीबी रेखा के नीचे:प्रदेश अध्यक्ष
अररिया।
बिहार में 21 लाख नाई जाति के लोग हैं।इसमें 38 प्रतिशत गरीब रेखा के नीचे हैं। नाई जाति अपनी हक की लड़ाई के लिए आगामी एक फरवरी को पटना में एकजुट होंगे। साथ ही जन्मशताब्दी समारोह भी मनायेंगे।रविवार को पटना से जनजागरण रथ अररिया पहुंचा।जहां नाई संघ के लोगों ने रथ की अगुवाई करते हुए भव्य स्वागत किया।इस दौरान राज्य स्तरीय संघ के लोगों के अगामी एक फरवरी को पटना में अपनी हक की लड़ाई व जन्म शताब्दी मनाये जाने के लिए अपील भी किया।
अररिया में जनजागरण रथ का स्वागत करने के बाद इसे फारबिसगंज रवाना किया।जनजागरूकता रथ से आये नई संघ के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, उपाधीक्षक उमेश ठाकुर, पूर्णिया प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रो पवन ठाकुर, पूर्णिया प्रमंडलीय सचिव शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में हुए जाति जनगणना के अनुसार 21लाख नाई जाति के लोग है।इसमें 38 प्रतिशत गरीबी रेखा के नीचे है।इस लिए जाति के उत्थान के लिए आगामी एक फरवरी को पूरे बिहार के नई जाति के लोग एकजुट होंगे और जन्म शताब्दी भी मनाएंगे। साथ ही जाति की उत्थान के लिए अपनी बातों को भी सरकार के समक्ष रखेंगे।वही नाई संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर,सचिव शिव शंकर ठाकुर, उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने बताया कि नाई समाज को हमेशा ही समाज सहित राजनीति में उपक्षित रखा गया है।कुछ इसी को लेकर नाई समाज, समाज व राजनीति में हिस्सेदारी के लिए जन-जागरण अभियान रथ चलाया जा रहा है।यह रथ नाई समाज को जागृत करेगा। उनकी मुख्य मांगें हैं कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाए, नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाये,केश कला बोर्ड का गठन किया जाए, नाई समाज के देश को देश के सभी स्टेशनों एवं बस स्टैंडों पर सैलून के लिए जमीन आवंटित किया जाए, आबादी के हिसाब से राजनीति में उनके हिस्सेदारी चाहिए। इसके अलावा भी उनकी अनेक मांगे हैं। मौके पर गणेश ठाकुर, विद्यासागर ठाकुर, दीपक ठाकुर, मनोज ठाकुर, गणेश ठाकुर, ठाकुर शंकर कुमार, विणा ठाकुर, अशोक ठाकुर आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



