google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बरेली: फरियादी को एसडीएस साहब ने बना दिया मुर्गा, विडियो वायरल सस्पेंड ।

बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मीरगंज क्षेत्र के एसडीएम ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो नजर आ रहा है कि मीरगंज क्षेत्र के एसडीएम ऑफिस में एक व्यक्ति मुर्गा बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसडीएम पर एक्शन लिया गया। वीडियो में व्यक्ति के साथ कुछ अन्य लोग भी खड़े नजर आ रहा है।

ये है मामला…
ये मामला मीरगंज क्षेत्र के एसडीएम ऑफिस का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति मुर्गा बना हुआ है। वहीं एसडीएम की कुर्सी के ऊपर उप जिलाअधिकारी लिखा हुआ है। बताया जा रहा के यहां के एसडीएम उदित पवार है। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग श्मशान के लिए जमीन की मांग लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे थे। लेकिन, एसडीएम साहब ने एक व्यक्ति को मुर्गा बना दिया और मांग के ज्ञापन को फेंक दिया।

गांव वालों का कहना है कि उनके गांव में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के द्वारा श्मशान की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर वो एसडीएम के पास गए थें।

एसडीएम हुए सस्पेंड
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के बीच चर्चा होने लगी। जिसके बाद डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने एसडीएम उदित पवार को सस्पेंड कर दिया है।

मामले में डीएम साहब का कहना है कि प्रथम दृष्टया में लापरवाही का मामला दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ मामले में एसडीएम पवार का कहना है कि जब वो ऑफिस पहुंचे तो पहले से ही व्यक्ति मुर्गा बना हुआ था। उन्होंने व्यक्ति को उठने को कहा लेकिन इस बीच किसी ने वीडियो बना ली। उन्होंने मामला सुनने के बाद लेखपाल को आदेश दे दिया था। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सब गलत है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)