google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बड़ेम से अंग्रेजी शराब बरामद बाइक जप्त तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 18 मई 2024 नबीनगर प्रखंड के बड़ेम ओ पी थाना क्षेत्र के बड़ेम बाजार के समीप से पुलिस ने एक बाइक से अंग्रेजी शराब बरामद किया है। शराब के कारोबार की गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए ए एस आई ब्रजेश पाठक की टीम ने नबीनगर थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव निवासी परमेंद्र कुमार को बाइक सहित धर दबोचा ।वही बाइक की तलाशी मे 500 एम एल के 10 बोतल किंगफिशर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।पुलिस द्वारा मौके से उक्त शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।मामले में थानाध्यक्ष सिमरन राज द्वारा बताया गया कि शराब और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और गिरफ्तार व्यक्ति पर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)