google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीडीओ संग कर्मचारियों ने एक दूसरे को लगाए अबीर गुलाल

समाज जागरण रंजीत तिवारी रामेश्वर वाराणसी। भारतीय पर्वो में रंगों के महत्व को लेकर होली मनाने की परंपरा सनातन धर्मावलम्बियों में पुरातन काल से मनाया जाता है जहां रंगों, गुलालों के साथ एक दूसरे को अपनत्व की प्रगाढ़ता को मजबूती दी जाती है
शनिवार को सेवापुरी ब्लाक परिसर में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के साथ ब्लाक कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर आपसी प्रेम ,भाई चारे का उदाहरण प्रस्तुत किया।


ब्लाक कर्मचारियों ने सुनियोजित तरीके से बीडीओ को पूरी तरह रंगों से सराबोर करने की योजना बनाई गई थी।लेकिन बिल्ली के गले मे घण्टी बांधे कौन यानि अगुवाई कौन करे। रंग लाल, गुलाबी ,नीला व काला तक मंगाई गई लेकिन अंत मे सादगी को लेकर अबीर गुलाल जमकर एक दूसरे को लगाकर गले से मिलकर गीले शिकवे दूर किये।

इसी बीच कुछ लोग होलियाना मुड़ में पहुंचे पुनः माहौल बनी ,बीडीओ एक बारगी ही समझ गए कि मामला बदरंग करने की है तो लोगो को भाई चारे का सन्देश देकर अबीर लगाया। एक सज्जन ने गीत गाया-‘होली के दिन सब मिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाता है…..’। होली है ,बुरा न मानो होली है का उद्घोष कर हर हर महादेव का जयकारा लगाया।


प्रमुख रूप से बीडीओ राजेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत , एडीओ कृषि सहित कुछ प्रधान व लिपिक संवर्ग शामिल रहे।

इसे भी पढ़े :-


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)