दैनिक समाज जागरण अमित कुमार काराकाट रोहतास
रोहतास जिला अंतर्गत काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरिया में बीडीओ सह प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह के द्वारा खुले में शौच से मुक्त हेतु स्थानीय ग्रामीण जनता को शुक्रवार को संध्याकालीन भ्रमण दौरान जागरूक किया गया। बीडीओ ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग खुले में शौच न करें। बताया कि आपसब साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। साथ ही बीडीओ ने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि आपसब खुले में शौच न करें,आपसब सदैव शौचालय का प्रयोग करें। मौके पर बीडीओ सह स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह,सिकरिया मुखिया किरण देवी,मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह,श्याम बिहारी वाररूम काराकाट व समस्त ग्रामीण जनता मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



