google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समूह से जुड़ी दीदियां अधिक से अधिक व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े: विमल कुमार सिंह।

*संकुल स्तरीय संघ का व्यवसाय विकास योजना (बीडीपी) विषयक प्रशिक्षण सम्पन्न।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी संकुल स्तरीय संघों की सफलता का मूल आधार है उसकी व्यवसायिक गतिविधियां। जिस सीएलएफ में जितना ज्यादा व्यवसायिक गतिविधियों से समूह सदस्यों को जोड़ा जाएगा वह संकुल उतना ही अधिक आर्थिक रूप में सशक्त होगा।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत दिनांक 01 दिसम्बर से चल रहे जनपद वाराणसी के विकास खण्ड काशीविद्यापीठ के ग्रंथ सीएलएफ और अनोखी सीएलएफ के “व्यवसाय विकास योजना (BDP) विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कही।
सत्र प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा आत्मनिर्भर बनने के लिए महिला समूह को सशक्त होना जरूरी है जिससे भविष्य में स्वरोजगार का सृजन हो।
इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने संकुल समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए उसकी कार्ययोजना पर सबसे अधिक ध्यान देना होता है, आप सभी दीदियां प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को अच्छी तरह से सीखें और इसे अपने-अपने ग्राम संगठनों में जाकर लागू करें और अधिक से अधिक समूह सदस्यों को व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़ने का काम करें।
प्रशिक्षण के दौरान तीन दिवसों में डीआरपी राजेश कुमार द्विवेदी व घनश्याम प्रजापति द्वारा व्यवसाय विकास योजना की प्रक्रिया, ढाँचा व तैयारी के चरण पर विस्तार से जानकारी दी गयी और प्रशिक्षुओं से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण में सत्र प्रभारी संजय कुमार, डीएमएम रामानंद, सुरेश तिवारी, सपना कुमारी, महिमा देवी, प्रतिमा गुप्ता, पूजा देवी, बबिता, नीतू, प्रियंका, रंजना, गीता देवी, निरमा, मीना, उर्मिला, दीपमाला, माया देवी, सुनीता देवी, सीता, शीला, सुमन, चन्दा, मंजू, प्रीति आदि सहित दोनों सत्रों में 81 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व ग्रुप फोटो वितरित कर प्रशिक्षण सत्र का समापन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)