google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने बाटे कम्बल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार दोपहर अलाउद्दीनपुर स्थित पंचायत भवन में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सैकड़ों गरीब, असहाय, दिव्यांग और बुजुर्गों को कंबल बांटे।यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर तहसीलदार सदर संत विजय सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान बसंत लाल पटेल ने किया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने इस दौरान कहा कि गरीबों, असहायों और बुजुर्गों की सेवा करना उनका कर्तव्य है।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, जिला सचिव सुनील पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष मानस सिंह, विनोद पटेल, गोविंद पटेल, राजस्व निरीक्षक आपदा छांगुर प्रसाद, लेखपाल सुनील कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल निर्मला देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)