google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

…..जौं चाहो उद्धार को बनो संत संतान: नागेश्वर यादव

सोनपुर में त्रि दिवसीय संतमत सत्संग शुरू, ज्ञान गंगा में भक्त लगा रहे हैं डुबकी

भाजपा के युवा नेता नागेश्वर यादव संतों का दर्शन कर किया माल्यार्पण

परमाराध्य गुरूदेव से सबों के कल्याण का किया कामना

बथनाहा।

नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के सोनापुर पंचायत में त्रि दिवसीय संतमत सत्संग समारोह का भव्य आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ईश स्तुति से की गई। स्तुति विनती, वेद पाठ के बाद बाबा का प्रवचन हुआ। शंभु चेतन महाराज ने अपने प्रवचन के क्रम में नर तन की उपादेयता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईश्वर जब कभी भी मिलेंगे अपने अंदर मिलेंगे।
“निज तन में खोज सज्जन बाहर न खोजना, अपने हीं घट में हरि हैं अपने में खोजना _”महर्षि मेंहीं”
बाहर भ्रमण बाल खेल जैसन, अभि अंतर धंसु हो…
इसके लिए घरवार, परिवार परिवार, रोजगार को छोड़ने की जरूरत नहीं। संत सदगुरू के बताए मार्ग पर चल कर हम परमात्मा का साक्षात्कार अपने अंदर कर सकेंगे।

इस मौके पर भाजपा के युवा नेता नागेश्वर यादव ने आगत सभी संत महात्माओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “संतमता बिनु गति नहीं सुनो सकल दे कान, जौं चाहो उद्धार को बनो संत संतान।”
उन्होंने गुरूदेव से सभी के कल्याण की कामना भी किया।

मंच पर मुनि बाबा, सूरदास बाबा
बुद्धिनाथ बाबा के भी सारगर्भित प्रवचन हुए। मौके पर नागेश्वर यादव के अलावा सरवन दास, रघुवंश यादव, महानंद साह, कुलानंद साह, शत्रुघ्न यादव, हेमनरायण साह, कृत्यानंद राम, राजेश शाह, रंजित साह, चन्दकिशोर साह, दयानंद मंडल, परमानंद साह इत्यादि उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)