दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
अफजलगढ़। मामूली बारिश ने नगर पालिका की लापरवाही की परतें फिर उधेड़ दी हैं। मोहल्ला बेगम सराय और गांजीनगर की गलियों में जलभराव और कीचड़ से राह चलना मुश्किल हो गया है। नालियां ओवरफ्लो हैं और रास्ते गड्ढों में तब्दील। सबसे ज्यादा परेशानी नमाज पढ़ने जाने वालों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है स्थानीय लोगों का सवाल है – जब सड़क नहीं तो वोट क्यों? हर चुनाव में नेताओं द्वारा बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद मोहल्ले की हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। मोहल्ले के हाजी इदरीस, गयासुद्दीन, सलाउद्दीन, हाशिम, फरीद, हनीफ, जाकिर, इरशाद, महताब, नसीम, सनव्वर, नवाब, शहजाद, आजम, मुजम्मिल, अकबर, यामीन, हाफ़िज़ अतीक सहित अन्य नागरिकों ने रोष जताते हुए कहा कि कई वर्षों से उनके मोहल्ले को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, परंतु मूलभूत सुविधाएं आज भी सपना बनी हुई हैं। इन सभी ने जिलाधिकारी से तत्काल संज्ञान लेने और मोहल्ले की सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है। जनता का ऐलान जब तक सड़क नहीं, तब तक वोट नहीं!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



