google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*बेकाबू बाइक सवार ने बच्ची को रौंदा, घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के बडेम थाना क्षेत्र के उरदाना मोड़ के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक बेकाबू बाइक सवार ने एक 12 वर्षीय बच्ची को रौंद दिया जिससे उसकी  मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।मृत बच्चों की पहचान थाना क्षेत्र के उर्दाना गांव निवासी परमेस्वर यादव की लड़की सुन्दर देवी की पुत्री थाना माली शाहपुरा गांव निवासी उमेश यादव  की 12 वार्षिय पुत्री निशि कुमारी के रूप में हुई है। मृत बच्ची उरदाना गांव में अपने ननिहाल मे  आई थी।सूत्री से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर दो लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति घटना स्थल पर ही गिरकर घायल हो गया, जिसे 112 की टीम इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारूण ले गई है। घायल व्यक्ति के बयान के अनुसार, गाड़ी चालक की पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के कजराइन गांव निवासी सूरज चौधरी के पुत्र इंदर चौधरी के रूप में हुई है ।

घटना से  आक्रोशित ग्रामीणों ने  बारुण  नबीनगर मुख्य पथ को टायर जलाकर और बांस बल्ला से घेरकर जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)