google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लाभार्थी जिन्हें जॉब नहीं मिला है वो ऋण अदायगी को लेकर शपथ पत्र दें कि मैं अभी तक बेरोजगार हूँ

अररिया ।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लाभार्थी जिन्होने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है एवं ऋण अदायगी का समय आरंभ हो चुका है और आवेदक को अभी तक कोई रोजगार नहीं मिला है तथा वे ऋण अदायगी में असमर्थ है, वैसे आवेदक 15 जून से 30 जून 2024 के बीच इस आशय का शपथ-पत्र कि अभी तक मै बेरोजगार हूँ एवं ऋण अदायगी में असमर्थ हूँ, बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के जिला कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक योजना, बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम, अररिया द्वारा बताया गया कि शपथ पत्र समर्पित करने के उपरांत लाभार्थी से अगले छः माह तक बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत वितरित शिक्षा ऋण की वसूली स्थगित कर दी जाएगी। उन्होंने शपथ-पत्र बनाने एवं जमा करने की प्रकिया से भी अवगत कराया है। साथ ही विशेष जानकारी के लिए बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम, अररिया के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)