google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : ज़िलाधिकारी

राहुल कुमार, किशनगंज

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के आदेशालोक में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पंचायती राज द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह उनकी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । यह जांच कार्य नियमित रूप से कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी एवं अभियंताओं की टीम बनाकर जांच कराई जा रही है। जांच दल को निर्देश दिया गया है कि पंचायतों में संचालित सभी योजनाओं की जांच कर जांच प्रतिवेदन उसी दिन प्रस्तुत किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)