google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीन माह की ₹7,500 राशि एक साथ मिलने से खिले लाभुकों के चेहरे, मइयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली बड़ी राहत

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत तीन माह की लंबित सहायता राशि एक साथ लाभुकों के बैंक खातों में पहुंचने से महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। योजना की 21वीं, 22वीं एवं 23वीं किस्त की कुल ₹7,500 की राशि खाते में जमा होने के बाद लाभुकों के चेहरे खिल उठे हैं।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्रदान की जाती है।


पिछले तीन माह से किस्त की राशि नहीं मिलने के कारण लाभुक महिलाएं भुगतान का इंतजार कर रही थीं। अब तीनों किस्तों की राशि एक साथ मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। लाभुकों का कहना है कि यह राशि घरेलू आवश्यकताओं, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य संबंधी खर्च तथा अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करने में काफी सहायक सिद्ध होगी।


पदमा प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में राशि पहुंचने के बाद लाभुकों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। योजना से जुड़ी महिलाओं का मानना है कि यह आर्थिक सहायता उनके परिवार की आय को मजबूती देने के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)