google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त नई मूर्ति की हुए स्थापना

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
कपसेठी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुरु में पॉलिटेक्निक के पास स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

इसके उपरांत सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब एवं उप जिलाधिकारी राजातालाब द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर साक्ष्य संकलन सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)