google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरबीएसके व बाल हृदय योजना से दो बच्चों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) एवं बाल हृदय योजना के तहत किशनगंज जिले के जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चों को निःशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया है। गुरुवार को दोनों मरीजों को सदर अस्पताल से एम्बुलेंस द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना भेजा गया, जहां से उन्हें हवाई मार्ग से श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल, अहमदाबाद ले जाया जाएगा।


रेफर किए गए मरीजों में किशनगंज प्रखंड के दिलवरगंज निवासी चंदन महतो की सात वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी तथा ठाकुरगंज प्रखंड के जलमिलिक निवासी हबीबुर रहमान के 17 वर्षीय पुत्र सलमान रजा शामिल हैं। दोनों की विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में निःशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी होगी।


सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि आरबीएसके एवं बाल हृदय योजना के तहत बच्चों की पहचान, जांच, रेफरल, एम्बुलेंस, हवाई यात्रा, भर्ती, ऑपरेशन और उपचार की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा निःशुल्क की जाती है। जिले में स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि जन्मजात बीमारियों की समय पर पहचान कर इलाज सुनिश्चित किया जा सके।


जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे के इलाज में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराएं और आरबीएसके की निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)