बेसहारा पशुओ के साथ मानवता संगठन ने किया दिन की शुरुआत

बेसहारा पशुओ के साथ मानवता संगठन ने किया दिन की शुरुआत

गाजियाबाद: एक तरफ जहाँ बेसहारा पशु राजनीतिक के लिए एक मुद्दा बना हुआ है और लोग सरकार को कोश रहे है वही दूसरी तरफ कुछ लोग संगठन बनाकर लगातार मानवता के परिचय दे रहे है। ऐसे ही मानवता संगठन है जो दिन रात बेसहारा पशुओ के लिए काम करते है। या कहे कि अपने दिन की शुरुआत ही बेसहारा पशुओ को चारा खिलाकर करते है।

मानवता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपने दिन की शुरुआत बेसहारा पशुओ को चारा खिलाकर किया। इसके साथ ही ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनके संगठन को ऐसे ही ईश्वर श

क्ति दे ताकि जिनके जुबान नही है और बेसहारा है उनका सेवा कर सके। इस अवसर पर मानवता संगठन के मधुर गुप्ता, शोभित वर्मा, गौरव शर्मा, शिवम राणा व विशाल चौधरी मौजूद रहे।