भदोही |देश और प्रदेश की सरकार जहां भ्रष्टाचार और रिश्वतखोर के खिलाफ़ मुहिम चलाती नज़र आती है वहीं भदोही जनपद में रिश्वत लेते औराई के एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार।भदोही तहसील में तैनात लेखपाल दशरथ कुमार को पांच हजार घूस लेते एसीबी ने किया अरेस्ट ।चौरी थाना क्षेत्र के पचपतिया से हुई गिरफ्तारी।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ0प्र0 के मिर्जापुर थाना/इकाई द्वारा जनपद भदोही में राजस्व लेखपाल को ₹5,000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
एसीबी टीम ने बताया कि दशरथ कुमार, राजस्व लेखपाल तहसील भदोही के विरूद्ध प्राप्त शिकायत पर टीम पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत पचपटिया थाना चौरी को जमीन आवंटन एवम् आख्या रिपोर्ट देने के एवज में 5000 रूपए शिकायतकर्ता से मांगे थे, शिकायत कर्ता ने गोपनीय तरीके से एसीबी को मामले की जानकारी दी जिसपर एसीबी की मिर्जापुर इकाई ने छापेमारी करते हुए रंगे हाथ लेखपाल दशरथ कुमार को घुस के पांच हज़ार रुपए के साथ पकड़ लिया गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



