
समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया प्रखंड संवाददाता नौडीहा बाजार
पलामू (झारखंड): नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरइडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर उपग्रेड मध्य विद्यालय बेलवाछोरी, हार्वे, मंजूराही,नवाडीह, मध्य विद्यालय सलैया, गम्हारीडीह, उपग्रेट मध्य विद्यालय नोखीला, मध्य विद्यालय डगरा, समेत प्रखंड के सभी स्कूलों में सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के द्वारा शुरुआत किया गया इस अभियान को लेकर स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने गांव मोहल्ले में घूम-घूम कर सिटी बजाकर तथा सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ के नारे लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान शिक्षा विभाग के प्रभारी बीपीओ कृष्णकांत त्रिवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के पहल स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा की गई है वहीं पर मौजूद प्रधानाध्यापक श्री शिवपूजन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों की सत प्रतिशत उपस्थित विद्यालय में सुनिश्चित करना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



