हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : पहली बार बने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला हांसी की नई जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक जिला अध्यक्ष अशोक सैनी जी की अध्यक्षता में नव निर्मित जिला कार्यालय नजदीक तोशाम चुंगी दिल्ली रोड हांसी में सम्पन्न हुई।बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने सभी नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का फूल माला पहनाकर व हांसी के पेड़े खिलाकर स्वागत किया व नवीन दायित्व की बधाई दी और कहां की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आप सभी कार्यकर्ताओं पर आस्था जताई है आप सभी पूर्ण निष्ठा के साथ हांसी जिला में भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।भारतीय जनता पार्टी में पद नहीं दायित्व दिया जाता है और हम सभी को जो-जो दायित्व मिला है ।
उस दायित्व के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के मेहनत और लगन से कार्य को कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करेंगे ।बैठक में 13 जुलाई रविवार को होने वाले नवनिर्मित जिला कार्यालय हांसी के उद्घाटन समारोह जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली रहेंगे उनके साथ संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा , कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा , कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक हांसी विनोद भ्याना , पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु , पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स , प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व जिला प्रभारी दीपक शर्मा उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की योजना बनाकर कार्यों का विभाजन किया गया
नवनियुक्त जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया ने कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए 13 जुलाई रविवार को होने वाले जिला कार्यालय के उद्घाटन कार्यों की समीक्षा की।जिन कार्यकर्ताओं की जहां ड्यूटी लगी है उनके कार्य कहां तक पूर्ण हुए कार्य को तेज गति देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि उद्घाटन कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाए जा सके। बैठक में उपस्थित सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का धन्यवाद नवनियुक्त जिला महामंत्री विजेंद्र लोहान ने किया

बैठक में जिला उपाध्यक्ष ( मुनीश , देवेन्द्र शर्मा , नीरज देवी, राजकुमार पहल , पवन शर्मा ), जिला महामंत्री ( एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया , बिजेंदर लोहान ),जिला सचिव (प्रवीन सैनी, सरला नाड़ा , डॉ श्री शर्मा , पूजा , ओमपाल यादव , प्रीति सैन ), कोषाध्यक्ष महेश शर्मा,कार्यालय प्रभारी मनजीत जांगड़ा ,आई टी प्रमुख कुलदीप जांगड़ा व सोशल मीडिया प्रमुख प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



