समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।। आज वाराणसी पब्लिक केराकतपुर लोहता में भारत विकास परिषद ‘आस्था’ के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमे दस से चौदह वर्ष की आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया। इस जांच शिविर में बच्चों की बढ़ती उम्र को ध्यान में रखते हुए उचित आहार, पोषण,एनीमिया आदि स्वास्थ संबंधी समस्याओं की जांच वरिष्ठ बाल चिकित्सक डॉक्टर प्रीति मौर्य द्वारा की गई! डॉ प्रीति मौर्य जी ने छात्रों को स्वस्थ रहने के पाँच नियमों के बारे में बताया जिनमे क्रमशः उचित आहार,साफ़-सफाई, बेहतर नींद, व्यायाम और खेल-कूद है जिनका पालन सभी छात्रों को नियमित रूप से करना चाहिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या ने ये जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में लगभग तीन सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया है और उचित स्वास्थ मार्गदर्शन भी दिया गया।साथ ही उन्होंने ये भी बताया की भविष्य में स्कूल द्वारा इस तरह के स्वास्थ शिविर का आयोजन होता रहेगा जिससे बच्चो का सम्पूर्ण विकास हो सके और उनका खराब स्वास्थ उनकी शिक्षा में बाधा ना बने।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



