google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा पार्टी से किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से स्वीटी सिंह ने नामांकन पर्चा किया दाखिल

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज विधानसभा विधानसभा क्षेत्र 54 से बीजेपी पार्टी से प्रत्याशी स्वीटी सिंह ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद जब बाहर निकली तो बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक  मौजूद रहे, समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।

इस अवसर उन्होंने खगड़ा कालू चौक स्थित  काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में स्वीटी सिंह ने क्षेत्र के विकास को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एनडीए सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना है। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों से एकजुट होकर उन्हें समर्थन देने की अपील की। स्वीटी सिंह ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, बिहार में एनडीए की सरकार होने के बावजूद किशनगंज में कोई एनडीए विधायक नहीं है, जिसके कारण विकास कार्य बाधित हैं। उन्होंने सड़कों की खराब हालत का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों की पहचान करना मुश्किल है।

उन्होंने वादा किया कि, यदि वह चुनी जाती हैं, तो सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर विशेष ध्यान देंगी। स्वीटी सिंह ने कहा कि वह जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगी।

उनके समर्थकों ने नारेबाजी के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। नामांकन के बाद स्वीटी सिंह ने मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू करने की बात कही। किशनगंज विधानसभा में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)