बहादुरगंज से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मासूम रजा ने नामांकन पर्चा किया दाखिल

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मासूम रजा ने शनिवार को किशनगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने के बाद जब बाहर निकले तो उनके समर्थकों ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। समर्थकों में एक खास उत्साह देखा गया।


प्रत्याशी मासूम रजा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पारदर्शी राजनीति, जनसेवा और विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरे हैं, क्षेत्र की जनता परिवर्तन चाहती है, और वे आम लोगों की आवाज़ बनकर ईमानदार राजनीति की नई शुरुआत करेंगे। रजा ने भरोसा जताया कि बहादुरगंज की जनता इस बार विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर मतदान करेगी, न कि जात-पात और छलावे की राजनीति पर। उन्होंने कहा मेरी पहली प्राथमिकता बहादुरगंज का विकास ही होगा और बहादुरगंज में शिक्षा बेरोजगारी बदहाल पर है जिसे सर्वप्रथम मै पहले ठीक करूंगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)