google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपाइयों ने निकाली जन आक्रोश रैली एवं किया गया धरना प्रदर्शन



दैनिक समाज जागरण जिला ब्यूरो गौतम ठाकुर (जामताड़ा)

नेतृत्व के दिशा अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ जनाक्रोश आंदोलन के तहत शनिवार को भाजपाइयों के द्वारा नाला प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया! ज्ञात हो कि भाजपा के द्वारा पिछले 7 नवंबर से 13 नवंबर तक झारखंड के सभी प्रखंडों में जनाक्रोश आंदोलन के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है! इसी निम्मित शनिवार को कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह एवं पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा के अगुवाई में भाजपाइयों ने जन आक्रोश आंदोलन के तहत नाला प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया! इस जन आक्रोश आंदोलन में शामिल आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला! भाजपा के वरिष्ठ नेत्री। अमित्रा रंकक्षित इस जन आक्रोश में भाग लिया आंदोलन के दौरान वर्तमान झारखंड सरकार के जन विरोधी रवैया और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर बरसे। वही पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि हेमंत सरकार द्वारा पूरे राज्य में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी को चरम सीमा पर फैलाया हुआ है। इस सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है! कोई भी सरकारी मुलाजिम जनता के जनहित कार्यों को नहीं सुन रहा है। जनहित के कार्यों को कराने के लिए जनता चाहे ब्लॉक हो, जिला कार्यालय हो या सचिवालय हो, दर-दर भटक रही है। सरकार के कोई भी मुलाजिम बिना रिश्वत के जनता का कोई काम नहीं कर रही है! राज्यभर में हाहाकार मचा हुआ है। चाहे प्रधानमंत्री आवास की बात हो, मनरेगा के तहत तालाब, कुआं देने की बात हो पशु शेड की बात हो या किसी भी प्रकार की मनरेगा योजना के तहत स्कीम हो, बिना पगड़ी, पीसी, रिश्वत के जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि तमाम मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जन आक्रोश आंदोलन रैली का आयोजन किया है। आज हमलोग नाला प्रखंड में जनाक्रोश आंदोलन के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं इस जनाक्रोश आंदोलन के माध्यम से तमाम जिला प्रशासन को, प्रखंड के पदाधिकारियों को, तमाम कर्मचारियों को यह बता देना चाहता हूं कि जो बिना रिश्वत और पारदर्शी रूप से जनता का कार्य नहीं हो रहा है। उसे पारदर्शी रूप से और बिना रिश्वत और भ्रष्टाचार के जनहित कार्यों को करें। इस जन आक्रोश आंदोलन के माध्यम से वर्तमान सरकार और सरकारी मुलाजिमों को कहना चाहता हूं कि आप लोग सुधर जाइए नहीं तो हम लोग आने वाले समय में पूरे झारखंड में चक्का जाम करने का काम करेंगे। पूर्व दुमका नगर अध्यक्ष अमिता रक्षित, ,नाला मंडल अध्यक्ष निपेन‌ सिंह व , सुभल सिंह सुभाष यादव, निरंजन मंडल, विष्णु मंडल जिला उपाध्यक्ष तापष भट्टाचार्य समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)