google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने मॉडर्न स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित”

आज विवेकानंद शाखा, भारत विकास परिषद, ग्रेटर नोएडा ने मॉडर्न स्कूल, सेक्टर डेल्टा 1 के कक्षा एक से आठ तक के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी कक्षा में सर्वोत्तम परिणाम लाने पर पुरस्कृत किया।
आज के कार्यक्रम में जब विद्यार्थियों से पूछा गया कि शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है तो बड़ा हर्ष का विषय है कि एक बालक ने विस्तार से शिक्षक दिवस के महत्व तथा डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन द्वारा अपने जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने के बारे में अवगत करवाया।


सभी विद्यार्थियों को अपनी अपनी कक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए शपथ भी दिलवाई गई।
इस असर पर विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा, राजेश बिहारी, संगीता वर्मा, नीरज कौशिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल नीतू गांधी, कोऑर्डिनेटर संगीता धामा रावत आदि शिक्षकों तथा भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के पदाधिकारियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहित किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)