google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भव्य तरीके से संपन्न होगा श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ-चमेली देवी



श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ के सफल आयोजन को ले दुमका रोड स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया के आवास पर समाजसेवी चमेली देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में यज्ञ के सफल संचालन के लिए यज्ञ समिति का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक चमेली देवी, संरक्षक जिवेशवर मिश्रा, अध्यक्ष प्रभु मंडल, उपाध्यक्ष ओम शर्मा, सचिव अजीत दुबे एवं सत्य नारायण टिबड़ीवाल, तथा कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गुड्डू व मुरारी को बनाया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य पद के चयन के लिए अगले बैठक में करने का निर्णय लिया गया‌। मौके पर उपस्थित अध्यक्ष प्रभु मंडल ने कहा कि बीते कई वर्षों से श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ संपन्न नहीं हुआ था। इसे पुनः संपन्न कराने में समाजसेवी चमेली देवी की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि भव्य तरीके से इस बार महायज्ञ को संपन्न किया जाएगा। जिसमें सभी सदस्यों सहित आम लोगों का भी सहयोग अपेक्षित है। विदित हो कि श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ 15 जनवरी से प्रारंभ होगा तथा 21 जनवरी को पूर्णाहुति की जाएगी। वही 14 जनवरी को जल यात्रा निकाला जाएगा। मौके पर प्रभास कुमार सिंह,मिंटु अग्रवाल, दिलीप कुमार साह, किशोर रवानी, दामोदर प्रसाद राय, प्रदीप चौधरी, राकेश पाल सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)