google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पति-पत्नी की आपसी विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली जीवन लीला समाप्त*

*
दैनिक समाज जागरण
जिला ब्यूरो उमाकांत साह

बांका/चांदन:-आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज बाजार एक बड़ी घटना सामने आई है।सुत्रों के अनुसार भैरोगंज बाजार निवासी वरुण बरनवाल के 26 वर्षीय पत्नी सोनम देवी ने घरेलू विवाद को लेकर बीते रात्रि मंगलवार को लगभग 11बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतिका सोनम देवी एवं उनके पति वरुण बरनवाल के बीच मंगलवार दोपहर करीब दो बजे किसी बात विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बात को लेकर मानसिक तनाव में आकर मृतिका सोनम देवी मंगलवार रात्रि करीब 11बजे पति वरुण बरनवाल व इनके दो छोटे बच्चे आदि परिवार सो जाने के बाद घर के बरामदे में बच्चे खेलने का प्लास्टिक रस्सी के झूला में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ देर बाद पति बरुण बरनवाल की नींद खुलते ही ख़ोज बीन करने पर देखा कि पत्नी सोनम देवी फांसी लगाकर मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसकी सूचना पर आनंदपुर ओपी पुलिस ने जांच पड़ताल करने जुट गया। तदुपरांत मृतिका सोनम देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। इधर मृतक के पिता सुइया थाना क्षेत्र के भेलवा गांव निवासी भगवान वर्णवाल,भाई विकास बरनवाल, आदि परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर सोनम देवी की हुई मौत कि तहकिकात कर आनंदपुर ओपी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के समक्ष फर्द बयान में बताया कि मेरे बेटे दिमागी हालत से कमजोर थी।अपनी मौत कि जिम्मेदार खुद है। इस घटना से आहत मृतिका की बेटी श्वेता कुमारी 5 वर्ष एवं अरनव कुमार 2 वर्ष आदि दोनों के परिजन रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद दोनों के परिजनों द्वारा आपसी सुलहनामा कर मृतिका सोनम देवी के दोनों बच्चे को नाम 3-3 लाख रुपये बैंक में जमा करने की बात कही गई। जिससे दोनों बच्चे की भविष्य में परवरिश के लिए काम आ सके. इधर इस संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवेदन मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आंनदपुर ओपी पुलिस मामले कि जांच चल रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)