google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भिलवाड़ा: एसडीएम की पत्नी दीपिका व्यास ने CNG पंप कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप


भिलवाड़ा, राजस्थान | समाज जागरण

भिलवाड़ा में एक सीएनजी पंप पर हुए विवाद का मामला सुर्खियों में है। यह विवाद उस समय सामने आया जब एसडीएम छोटू लाल शर्मा की पत्नी दीपिका व्यास ने पंप कर्मचारियों पर अभद्र इशारे करने का आरोप लगाया।

दीपिका व्यास ने बताया कि दीवाली के दिन जब वह अपने पति के साथ गांव जा रही थीं, तब वे रास्ते में एक सीएनजी स्टेशन पर रुकीं। उनके अनुसार, “पंप कर्मचारियों ने मेरे साथ अशोभनीय इशारे किए और हमारी गाड़ी के बजाय पीछे खड़ी गाड़ी में गैस भरने लगे। जब मैंने यह बात अपने पति को बताई तो वह नाराज़ हो गए, जिसके बाद कर्मचारियों से कहासुनी हो गई।”

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को “गलत दिशा” में ले जाया गया है। दीपिका व्यास के अनुसार, “इस विवाद को बिल्कुल अलग एंगल दे दिया गया है, जिससे मेरी गरिमा दांव पर लग गई है। मेरे पति को भी इस घटना के बाद निलंबित कर दिया गया है।”

घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।

Xiaomi 80 cm (32 inch) F Series HD Ready Smart LED Fire TV L32MB-FIN

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)