फरीदाबाद, 24 अक्टूबर 2025 | समाज जागरण : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज फरीदाबाद स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब में आयोजित पवित्र गुरु चरण यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजर रही है और 1 नवंबर 2025 को श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचेगी।
इस पवित्र यात्रा में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और खालसा माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े साहिब को श्रद्धा के साथ ले जाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से इस आयोजन में भाग लिया और गुरु के पावन चरणों में मत्था टेका।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह यात्रा एकता, सेवा और भक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु परंपरा ने हमेशा समाज को प्रेम, त्याग और समानता का संदेश दिया है।
गुरुद्वारा परिसर में इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत एकत्र हुई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त रहा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



