आकिब शेख, दैनिक समाज जागरण संवाददाता
दरभंगा/बिरौल मंगलवार को भोजपुरी फिल्म “ससुरारी जिंदाबाद” का प्रकाशन विभिन्न टीवी चैनलों पर किया गया| यह फिल्म भोजपुरी अभिनेता कल्लू, अभिनेत्री चांदनी सिंह, निर्माता ममेंद्र कुमार शर्मा, गिरीश शर्मा, निर्देशक सुनील मांझी और मुख्य विलेन दरभंगा जिले के मझौड़ा गाँव निवासी सुधीर झा जी सहित दर्जनों लोगों के कठिन मेहनत से बना है| प्रसिद्ध भोजपुरी विलेन सुधीर झा जी ने बताया कि यह फिल्म 2022 मे ही सुटिंग किया गया था| यह फ़िल्म मंगलवार को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर फ्री डिश पर चैनल नम्बर – 10, टाटा प्ले पर चैनल नम्बर – 1123, दर्श पर चैनल नम्बर – 186, डेन टीवी पर चैनल नम्बर – 835 सहित कई प्रसिद्ध टीवी पर प्रकाशित किया गया| अंत मे सुधीर झा जी ने बताया कि मुझे गर्व है कि दरभंगा जिले के एक छोटे से मझौड़ा गाँव से उठकर मैने भोजपूरी इंडस्ट्री मे दर्जनों प्रसिद्ध कलाकारों और निर्देशकों के साथ पीछले 15 सालों से अच्छा काम कर रहा हूँ|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



